Thursday, September 17, 2026
Home Crime India मंत्री के बेटे से 50 लाख की रंगदारी की मांग, लॉरेंस बिश्नोई...

मंत्री के बेटे से 50 लाख की रंगदारी की मांग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मिली धमकी, तीन गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के बेटे को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य संदिग्ध की तलाश जारी है।

मुजफ्फरपुर में व्हाट्सएप के जरिए रंगदारी मांगने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री और भाजपा विधायक केदार प्रसाद गुप्ता के पुत्र कृष्ण मुरारी कुमार को एक व्हाट्सएप संदेश भेजकर 50 लाख रुपये की मांग की गई थी। संदेश भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।

धमकी मिलने के बाद कृष्ण मुरारी कुमार ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। जांच के दौरान चार संदिग्धों की पहचान हुई, जिनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब चौथे आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि 21 से 24 जुलाई के बीच इसी व्हाट्सएप नंबर से तीन अलग-अलग लोगों से कुल दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। निशाने पर भाजपा नेता रंजीत सहनी, जिला परिषद सदस्य राजेश सहनी और मंत्री के बेटे कृष्ण मुरारी कुमार थे। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने लोगों में दहशत फैलाने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम का इस्तेमाल किया।

पुलिस के अनुसार, तीनों मामलों में एक ही मोबाइल नंबर का उपयोग किया गया, जिससे यह मामला संगठित साइबर रंगदारी गिरोह से जुड़ा होने की संभावना जताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। गिरफ्तार आरोपियों से महत्वपूर्ण जानकारी मिली है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...