Saturday, September 19, 2026
Home Crime India 500 करोड़ रुपये का चूना लगाकर दिल्ली की कोऑपरेटिव सोसायटी हुई फरार 

500 करोड़ रुपये का चूना लगाकर दिल्ली की कोऑपरेटिव सोसायटी हुई फरार 

हिमाचल। आठ जिलों के हजारों लोगों को करीब 500 करोड़ रुपये का चूना लगाकर दिल्ली की कोऑपरेटिव सोसायटी गायब हो गई। ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी ने प्रदेश में 37 शाखाएं खोल रखी हैं और नौ साल से लोगाें से एफडी पर 9 से 14 फीसदी ब्याज देने का प्रलोभन देकर निवेश करवाया जा रहा था। ठगी की शिकायतें मिलने के बाद सेंट्रल रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी ने उक्त सोसायटी को कई नाेटिस भेजे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अब जब दिल्ली स्थित मुख्य कार्यालय बंद होने की पुष्टि हुई तो सोसायटी के खिलाफ लिक्विडेशन (विघटन) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया के तहत सोसायटी की संपत्तियों से निवेशकों की देनदारियां निपटाई जाएंगी।

सोसायटी के खिलाफ लिक्विडेशन की प्रक्रिया शुरू
ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी ने स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी से 30 मार्च 2016 को एनओसी लिया था। निवेशकों में सरकारी अफसर, कर्मचारी, कारोबारी, पेंशनर और गृहिणी सहित विभिन्न तबके के लोग शामिल हैं। हैरत की बात यह है कि इतना बड़ा घोटाला सामने आने के बाद कई जिलों में ये शाखाएं सुविधा केंद्र के नाम से अब भी चल रही हैं। सोसायटी ने शिमला, सोलन, ऊना, सिरमौर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर में शाखाएं खोल रखी हैं और इन्हें सुविधा केंद्र का नाम दे रखा है। प्रत्येक शाखा का जिम्मा एक प्रबंधक के पास है। इन प्रबंधकों के साथ सैकड़ों एजेंट कमीशन पर काम कर रहे थे। एजेंट स्थानीय होने से लोग झांसे में आते रहे। शिमला और ऊना में निवेशकों की संख्या सबसे अधिक बताई जा रही है। कुछ निवेशकों ने ठगी की शिकायत राज्य रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी के कसुम्पटी स्थित कार्यालय में भी की है। उधर, रजिस्ट्रार स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटीज आरके पुर्थी ने बताया कि सोसायटी के खिलाफ लिक्विडेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो शिकायतें मिल रही हैं, उन्हें कार्रवाई के लिए सेंट्रल रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटीज को भेजा जा रहा है।

सोसायटी का पोर्टल और वेबसाइट अचानक बंद होने से जागे निवेशक
सोसायटी का पोर्टल और वेबसाइट 2 दिसबंर 2024 को अचानक बंद होने से निवेशक जागे और उनमें बेचैनी का माहौल बनना शुरू हुआ। उस समय निवेशकों को यह कहकर शांत किया गया कि तकनीकी खराबी की वजह से यह परेशानी पेश आ रही है और निवेशकों का पैसा सुरक्षित है। तब एक एजेंट ने छोटा शिमला थाना में सोसायटी के खिलाफ 3.33 करोड़ का धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया। हालांकि इस मामले में पुलिस के हाथ अभी तक कुछ नहीं लगा। बता दें कि सोसायटी के अंतरराज्यीय होने के कारण इसके खिलाफ जांच, ऑडिट, निरीक्षण की शक्तियां सेंट्रल रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटीज दिल्ली के पास हैं।

 

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...