Sunday, September 20, 2026
Home Crime Uttarakhand देहरादून पुलिस की ड्रग्स माफिया पर बड़ी कार्रवाई, अवैध सम्पत्ति को कराया...

देहरादून पुलिस की ड्रग्स माफिया पर बड़ी कार्रवाई, अवैध सम्पत्ति को कराया फ्रीज

अनुमानित मूल्य से कई गुना ज्यादा है फ्रीज अवैध संपत्ति की Market Value

देहरादून। एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत मादक पदार्थों की तस्करी में लगातार सक्रिय रहने वाले अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(f) के तहत फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन करते हुए उनकी अवैध संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

कोबरा गैंग के नशा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई
पुलिस ने कोबरा गैंग के शातिर नशा तस्कर शिवम गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की। शिवम गुप्ता को मार्च 2024 में अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत 9 महीने के लिए जिला कारागार सुद्धोवाला में निरुद्ध किया गया था।

आरोपी की अवैध संपत्ति को चिन्हित करने और उसकी जब्तीकरण की कार्रवाई के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा दिशा-निर्देश दिए गए। जिसके बाद पुलिस ने शिवम गुप्ता के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन प्रारंभ की।

अवैध संपत्ति की जानकारी
फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन के दौरान पुलिस ने आरोपी की देहरादून में विभिन्न स्थानों पर स्थित चल-अचल संपत्ति की जानकारी प्राप्त की।

इसमें शामिल हैं:

देहराखास में 25 लाख रुपये कीमत का प्लाट
मेहूवाला माफी में लगभग 45 लाख रुपये का प्लाट और 15 लाख रुपये कीमत के 2 अन्य प्लाट
11 लाख रुपये कीमत के 3 वाहन
विभिन्न बैंक खातों में लगभग 3 लाख 20 हजार रुपये
पुलिस द्वारा अभियुक्त की उक्त अवैध संपत्ति के चिन्हिकरण की रिपोर्ट Competent Authority and Administrator SAFEM (FOP) Act and NDPS Act Delhi को भेजी गई। इसके बाद संबंधित अथॉरिटी ने अभियुक्त की अवैध संपत्ति को फ्रीज करने के आदेश दिए, ताकि वह इसे उपयोग या क्रय-विक्रय न कर सके।

पहली बार हुआ संपत्ति का जब्तीकरण
एनडीपीएस एक्ट के तहत जनपद देहरादून में किसी भी नशा तस्कर की अवैध संपत्ति के जब्तीकरण की यह पहली कार्रवाई है। इससे पहले एसएसपी एसटीएफ रहते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उत्तराखंड में पहली बार एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(f) के तहत बरेली गैंग के खिलाफ फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन शुरू कराई गई थी।

अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई
इसके अतिरिक्त देहरादून पुलिस ने पटेलनगर और रायपुर क्षेत्र से नशे के अवैध व्यापार में लिप्त 2 अन्य आरोपियों, अमरकांत अतिवाल उर्फ डोला और मोहसिन राव को भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जिला कारागार सुद्धोवाला में निरुद्ध किया है। उनके खिलाफ भी अवैध संपत्ति के चिन्हिकरण के लिए फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन की जा रही है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...