Thursday, September 17, 2026
Home Crime India दून पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, चरस और अवैध शराब के...

दून पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, चरस और अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार

देहरादून। नशे के कारोबार के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चरस और अवैध देशी शराब की तस्करी में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 380 ग्राम चरस, 85 पाउच माल्टा मसालेदार देशी शराब और शराब तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थ और अवैध शराब की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राजपुर, विकासनगर और ऋषिकेश पुलिस ने यह कार्रवाई की।

राजपुर में 380 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

थाना राजपुर पुलिस की टीम ने एक फरवरी 2026 को सीएसआई तिराहा, ओल्ड मसूरी रोड के पास चेकिंग के दौरान अमरनाथ नामक व्यक्ति को 380 ग्राम अवैध चरस और इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह खुद भी नशे का आदी है। उसके अनुसार, वह उत्तरकाशी के एक स्थानीय व्यक्ति से चरस सस्ते दामों पर खरीदकर लाया था और राजपुर क्षेत्र में इसे महंगे दामों पर बेचने की तैयारी में था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान अमरनाथ (35), निवासी सपेरा बस्ती, थाना राजपुर, देहरादून के रूप में हुई है।

विकासनगर में 53 पाउच शराब के साथ आरोपी पकड़ा

कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक सितंबर 2026 को बस अड्डा बाजार के पास चेकिंग के दौरान चंदन (38) को 53 पाउच माल्टा मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, चंदन पहले भी आबकारी अधिनियम और अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 से 2026 तक आबकारी अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

ऋषिकेश में स्कूटी से शराब ले जाते पकड़ा

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने एमडी रोड पर चेकिंग के दौरान अमित (39) को स्कूटी से अवैध शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 32 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद हुई। शराब परिवहन में इस्तेमाल एक्टिवा स्कूटी संख्या UK-14-L-2595 को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

अमित के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1)/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वह अपर गंगा नगर, ऋषिकेश का निवासी बताया गया है।

पुलिस का कहना है कि जिले में नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...