Friday, May 15, 2026
Home Crime Uttarakhand दून पुलिस की बड़ी कामयाबी, 8 लाख की ज्वैलरी व नकदी के...

दून पुलिस की बड़ी कामयाबी, 8 लाख की ज्वैलरी व नकदी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

राजपुर लूटकांड का खुलासा, बुजुर्ग महिला से लूट में पूर्व ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड

देहरादून। एसएसपी देहरादून के सशक्त नेतृत्व में दून पुलिस ने राजपुर क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के साथ हुई लूट की वारदात का सफल खुलासा करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में शामिल तीनों अभियुक्तों को शत-प्रतिशत लूटे गए माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड पीड़िता के बेटे का पूर्व ड्राइवर ही निकला।

पूर्व ड्राइवर निकला साजिशकर्ता
पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी शफात अली पूर्व में पीड़ित परिवार के यहां ड्राइवर के रूप में काम करता था, जिसे कोरोना काल के दौरान नौकरी से हटा दिया गया था। इसी रंजिश में उसने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। उसे जानकारी थी कि परिवार के सदस्य बाहर गए हुए हैं और घर में केवल बुजुर्ग महिला ही मौजूद है।

घटना का विवरण
18 जनवरी 2026 की तड़के कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना राजपुर पुलिस को सूचना मिली कि राजपुर रोड स्थित सांकिया हॉस्पिटल के पास एक मकान में बुजुर्ग महिला से लूट हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने बताया कि 17 जनवरी की रात दो अज्ञात युवक घर में घुसे और डराकर अलमारी में रखी ज्वैलरी, नगदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

पीड़िता के पुत्र भुवन गांधी की तहरीर पर थाना राजपुर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 21 जनवरी 2026 को किरसाली चौक से मालदेवता रोड के बीच चेकिंग के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने शफात अली, नदीम उर्फ गुड्डू और इश्तियाक उर्फ कुले को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने पहले रेकी की और फिर मौका देखकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

लाखों की बरामदगी
आरोपियों के कब्जे से करीब 8 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी, 1 लाख 54 हजार रुपये नगद, पीड़िता का आईफोन और वारदात में प्रयुक्त वैगन-आर कार बरामद की गई है।

पुलिस टीम को सराहना
इस पूरे ऑपरेशन को थाना राजपुर और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई की वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...