Friday, May 15, 2026
Home Crime Uttarakhand अपराध का गढ़ बनता जा रहा है देहरादून

अपराध का गढ़ बनता जा रहा है देहरादून

देहरादून। थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत कैनाल रोड स्थित ब्लाइंड स्कूल के पास 20 जनवरी की शाम नशे में धुत युवकों द्वारा दो युवकों पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित रोहन रावत ने थाना राजपुर में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने चचेरे भाई सौरभ परमार के साथ गैस गोदाम के पास एक चाय की दुकान पर मौजूद था, तभी एक हुंडई वरना कार (संख्या UK07AX2727) वहां आकर रुकी।

तहरीर के अनुसार, कार में सवार 4–5 युवक शराब के नशे में थे। उनमें से एक युवक ने सड़क पर बियर की खाली केन फेंकी, जिस पर विरोध करने पर सभी आरोपी आक्रोशित हो गए और धारदार हथियार व पत्थरों से रोहन और उसके भाई पर हमला कर दिया। इस दौरान एक आरोपी ने पत्थर से रोहन के सिर पर वार किया, जिससे सिर फट गया और चार टांके आए।

आरोपी की तस्वीर

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने चाकू से भी हमला किया, जिसके बाद दोनों भाई जान बचाकर बालासुंदरी मंदिर की ओर भागे। आरोप है कि हमलावरों ने पीछा करते हुए कार से पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे रोहन दूर जा गिरा और उसके पैर में दो फ्रैक्चर हो गए। घायल का इलाज कर प्लास्टर चढ़ाया गया है, जबकि उसके भाई को भी गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित और उसका परिवार दहशत में है। तहरीर के साथ मेडिकल रिपोर्ट भी संलग्न की गई है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...