Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India तीन दिन से लापता विवाहिता का शव मंदिर के कुण्ड में मिला

तीन दिन से लापता विवाहिता का शव मंदिर के कुण्ड में मिला

– आठ महीने पहले हुई थी शादी, पुलिस कर रही जांच हादसा है या कुछ और ?

उदयपुर। तीन दिन से लापता एक विवाहिता का शव सोमवार को क्षेत्र के एक मंदिर के कुण्ड में तैरता मिला। पुलिस विवाहिता की मौत के कारणों की जांच में जुटी है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि उसने खुदकुशी की या उसे मारकर कुण्ड में शव फैंक दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता की पहचान 27 वर्षीया संगीता मीणा के रूप में की गई। उसके पति नरेश मीणा ने तीन दिन पहले भूपालपुरा थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार सुबह जब लोग मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तो वहां परिसर में मौजूद कुण्ड में महिला का शव तैरता देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया था।

पुलिस ने शव एमबी अस्पताल पहुंचाया तथा मेडिकल बोर्ड के जरिए पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसका शव परिजनों के हवाले कर दिया। भूपालपुरा थानाधिकारी भरत योगी का कहना है कि क्षेत्र के सांडेश्वर महादेव मंदिर में पुराना कुण्ड है, जिसमें बारह महीनों पानी भरा रहता है। इसी कुण्ड में संगीता का शव तैरता मिला। संभावना जताई जा रही है कि उसकी मौत दो—तीन दिन पहले हो गई थी और उसका शव फूलकर कुण्ड के ऊपर सोमवार को आय। सोमवार को महादेव का दिन होने से बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु मंदिर में आते हैं, उनके जरिए ही शव की सूचना मिली थी।

पुलिस ने संगीता के पीहर पक्ष को भी घटना की जानकारी दी है। उसकी शादी को महज आठ महीने हुए हैं। ऐसे में यदि यह खुदकुशी का मामला है तब भी कारण पता लगाए जाने जरूरी है कि ऐसा क्या हुआ कि उसने आत्महत्या की। हालांकि मौत के कारणों का पता चलने पर आगे की जांच की दिशा तय होगी।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...