रुड़की। गंगनहर में एक बच्चे का शव बहता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय तैराक की मदद से शव को बाहर निकाला। बच्चे की उम्र करीब चार माह बताई जा रही है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित सोलानी पार्क के पास लोगों को गंगनहर में एक बच्चे का शव बहता दिखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व स्थानीय तैराक मोनू को दी। पुलिस व मोनू मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि बच्चे की उम्र करीब चार माह लग रही है। बच्चे की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए इंटरनेट मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है और सीसीटीवी कैमरे भी चैक किए जा रहे हैं।







