फिल्लौर। जालंधर में पिछले दिनों पति द्वारा अपनी पत्नी और 4 दिन के नवजात बच्चे को कड़ाके की सर्दी में पूरी रात बाहर बिठाने से बच्चे की मौत हो गई थी। अब अदालत के आदेशों पर मां की मौजूदगी में पुलिस ने बच्चे के शव को कब्र से बाहर निकाल लिया है। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है आरोपी पति द्वारा अपनी ही अपनी नाबालिग साली पर बुरी नजर थी और वह उससे दूसरी शादी करना चाहता था जिसके चलते उसने उक्त कदम उठाया था। घायल महिला का इलाज जालंधर के सिविल अस्पताल में चल रहा है। अदालत के आदेश पर पीड़ित मां को इंसाफ की किरण जागी है। अदालत ने पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि मृतक बच्चे के शव को पीड़ित मां की हाजिरी में कब्र से बाहर निकाल कर उसका पोस्टमार्टम करवाया जाए जिससे बच्चे के मौत के कारणों का सही पता चल सके। इस मामले में कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं।







