Sunday, September 20, 2026
Home Crime India ससुर रखता था गलत नजर तो बहु ने कर दी हत्या, जांच...

ससुर रखता था गलत नजर तो बहु ने कर दी हत्या, जांच कर रही पुलिस

समस्तीपुर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के विंदगामा जलालपुर गांव में एक बहू ने अपने ही बुजुर्ग ससुर की हत्या कर दी। बहू ने खटिया पर ससुर के हाथ-पांव बांधकर गला घोट दिया। कुछ देर बाद थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पर मोहनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, फोरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग अपनी बहू प्रिया देवी और उसके दो बच्चों के साथ गांव में रहता था। उसका पुत्र सूरज पुणे में रहता था। हाल ही में वो घर आया हुआ था। बीती रात किसी बात को लेकर घर पर विवाद हुआ। इसके बाद बहू ने चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग ससुर के कपड़े से हाथ पांव बांध दिए। इसके बाद गला घोटकर उनकी हत्या कर दी और फरार हो गई। सुबह लोगों ने शव को देखा तो हल्ला होने लगा। गांव के लोगों ने मामले की जानकारी मोहनपुर पुलिस को दी। इस दौरान आरोपी बहू मोहनपुर थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को ससुर की हत्या की जानकारी दी।

मामले में पति का कहना है कि उसकी पत्नी बताती थी कि उसके पिता का चाल चलन ठीक नहीं था। वो अपनी बहू पर गलत नजर रखते थे। उसने अपने पिता पर गलत हरकत करने का भी आरोप लगाया। सूरज का कहना है कि इसी से तंग आकर उसकी पत्नी ने ये कदम उठाया है। घटना की सूचना पर मोहनपुर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार त्रिवेदी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही मामले की जांच के लिए फोरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया है। घटना की सूचना पर दलबल के साथ वो मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग के हाथ-पांव बांधकर गला घोंटकर हत्या की गई है। आरोप उसकी बहू पर लगाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उधर, घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।

पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि सुबह हत्या की आरोपी महिला ने थाने पहुंचकर ससुर की हत्या की जानकारी दी है। उसने कहा कि उसने अपने ससुर की गला घोटकर हत्या कर दी है। हालांकि हत्या किन कारणों से की गई है ये अभी जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फोरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया है, ताकि सही जानकारी सामने आ सके पूरे मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...