Sunday, September 20, 2026
Home Crime India साइबर क्राइम पुलिस टीम ने महिलाओं से ठगी करने वाले आरोपी को...

साइबर क्राइम पुलिस टीम ने महिलाओं से ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार   

हरियाणा।  सिरसा के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण द्वारा गठित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की विशेष टीम ने महिलाओं से ठगी करने वाले एक शातिर ठग को महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शहर के रानियां रोड़ स्थित उज्जीवन बैंक से काबू कर लिया है। पुलिस जिला सिरसा के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बंसी लाल पुत्र आत्मा राम निवासी वार्ड नंबर 3 ऐलनाबाद हाल हनुमानगढ राजस्थान के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के दौरान अब तक तीन वारदातों का खुलासा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि जिला के गांव अहमदपुर, तलवाड़ा खुर्द तथा घुंकावाली की महिलाओं के साथ करीब एक लाख रुपए की हुई। धोखाधड़ी के मामलों पर संज्ञान लेते हुए साइबर पुलिस स्टेशन सिरसा की एक टीम का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बंसी लाल रानियां रोड़ स्थित उज्जीवन बैंक में आकर अक्सर बैठ जाता था और वहां पर आने वाली महिला खाताधारकों से संपर्क कर अपने आपको उक्त बैंक का कर्मचारी बताता था।

धोखाधड़ी करने के लिए आरोपी बंसी लाल ने बैंक में आने वाली तीन महिलाओं के घर पंहुचकर बैंक के कागजात व एटीएम कार्ड चैक करने के बहाने सारी जानकारी हासिल कर एटीएम बदल लिए थे। उसके बाद अहमदपुर निवासी महिला के खाते से 45 हजार रुपए, तलवाड़ा खुर्द की महिला के खाते से 25 हजार तथा घुंकावाली की एक महिला के खाते से 25 हजार रुपए उड़ा दिए थे। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे भी विस्तार से पूछताछ की जाएगी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...