देहरादून। ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर एक युवक से साइबर ठगों ने 1.30 लाख रुपये ठग लिए। ठगी को लेकर वंश धीमान निवासी सुभाषनगर ने शिकायत की है। वंश ने पुलिस को बताया कि जून महीने में उन्हें एक टेलीग्राम एप से जोड़ा गया था। यहां निवेश संबंधी योजनाएं समझाई गईं।
इनसे घर बैठे कमाई का झांसा दिया गया। ठगों ने उनसे विभिन्न खातों में कई बार में 1.30 लाख रुपये जमा करा लिए। साइबर थाने की जांच के बाद क्लेमेंटटाउन थाने में मुकइमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ दीपक धारीवाल ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।







