Friday, September 18, 2026
Home Crime India फर्जी ट्रेडिंग ऐप से 92 लाख की साइबर ठगी, गिरोह का एक...

फर्जी ट्रेडिंग ऐप से 92 लाख की साइबर ठगी, गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

 जयपुर राजस्थान के बारां जिले में फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना पुलिस ने मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच में सामने आया है कि गिरोह फर्जी बैंक खातों और दस्तावेजों के सहारे देशभर में साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था।

पुलिस के मुताबिक, बारां निवासी एक दंपती को पहले सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर निवेश के नाम पर झांसे में लिया गया। आरोपी महिला ने खुद को एक निजी कंपनी में कार्यरत बताकर भरोसा जीता और फिर टेलीग्राम के माध्यम से उन्हें एक ट्रेडिंग ऐप से जोड़ दिया। शुरुआत में निवेश पर मुनाफा दिखाकर विश्वास बढ़ाया गया, जिसके बाद दंपती से अलग-अलग किश्तों में करीब 92.75 लाख रुपये निवेश करवा लिए गए।

जब पीड़ितों ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो उनसे विदेशी मुद्रा विनिमय शुल्क और ट्रेडिंग फीस के नाम पर और पैसे मांगे गए। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

जांच के दौरान पुलिस ने बैंक खातों, ट्रांजेक्शन डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से गिरोह के नेटवर्क का खुलासा किया। सामने आया कि आरोपियों ने सामाजिक संस्था और चंदा अभियान के नाम पर लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम, पासबुक और सिम कार्ड अपने कब्जे में ले लिए थे, जिनका इस्तेमाल साइबर अपराध में किया जा रहा था।

पुलिस ने मामले में मध्यप्रदेश के कटनी निवासी चार्ल्स रोडरिग को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले से एक अन्य साइबर ठगी मामले में जेल में बंद था। पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह के तार मुंबई से लेकर दुबई तक जुड़े हो सकते हैं और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...