Saturday, September 19, 2026
Home Crime India लाडली बहना योजना की किस्त बढ़ाने के नाम पर सायबर ठगी, तीन...

लाडली बहना योजना की किस्त बढ़ाने के नाम पर सायबर ठगी, तीन गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: प्रदेश की लोकप्रिय सामाजिक योजना लाडली बहना योजना की आड़ में भोले-भाले ग्रामीणों से सायबर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। ऊमरी थाना पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को ग्राम बझाई से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी खुद को ग्वालियर निवासी बता रहे हैं।

ठगी का तरीका:

पीड़ित अजय नरवरिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि तीन युवक उसके घर पहुंचे और खुद को “मप्र शासन की ओर से लाडली बहना योजना से जुड़ा कर्मचारी” बताने लगे। उन्होंने झांसा दिया कि वे उसकी पत्नी की योजना की किस्त ₹1250 से बढ़ाकर ₹3000 करवा सकते हैं। इसके बदले में उन्होंने ₹5000, आधार कार्ड, बैंक पासबुक ली और जाते-जाते घर से पीड़ित का मोबाइल भी चुरा ले गए।

गांव वालों की सजगता से पकड़े गए आरोपी:

पाण्डरी गांव के अन्य निवासियों ने भी सूचना दी कि कुछ युवक गांव में घूम-घूमकर महिलाओं की पासबुक और आधार कार्ड मांग रहे हैं, जो संदिग्ध लग रहे हैं। सूचना मिलते ही ऊमरी थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह ने तत्काल सर्च ऑपरेशन चलाया और ग्राम बझाई से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

साइबर गैंग का खुलासा:

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे लोगों को सरकारी योजनाओं के नाम पर झांसा देकर उनके आधार कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड इकट्ठा करते हैं। इसके बाद ये दस्तावेज साइबर ठगों को झारखंड, बिहार और हरियाणा जैसे राज्यों में ₹15,000–₹20,000 तक में बेच दिए जाते हैं।
कुछ लोग लालच में खुद ही ₹2,000–₹5,000 लेकर अपने बैंक अकाउंट भी इन ठगों को सौंप देते हैं।

बरामदगी:

आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, सिम कार्ड आदि बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इस गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों और खरीदारों की तलाश में जुटी है।

पुलिस की अपील:

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि कोई भी अज्ञात व्यक्ति यदि योजना की किस्त बढ़ाने, पैसा दिलवाने या दस्तावेज मांगने का झांसा दे, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। अपनी निजी जानकारी और बैंक संबंधित दस्तावेज किसी के साथ साझा न करें।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...