पटना। मनेर में मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने देर रात चाचा-भतीजे को गोलियों से भून डाला। इलाज के लिए दोनों को पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया। जबकि भतीजा बुरी तरह से घायल अभी भी अस्पताल में इलाजरत है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल कायम हो गया। घटना की पुष्टि करते हुए मनेर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला आपसी पुराना विवाद को बताया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
अपराधियों ने चाचा-भतीजे को गोलियों से भुना, आरोपी फरार
RELATED ARTICLES







