Sunday, September 20, 2026
Home Crime India अपराधियों ने युवक को मारी गोली, आरोपी फरार

अपराधियों ने युवक को मारी गोली, आरोपी फरार

पटना। आलमगंज के बजरंगपुरी में बीती रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां से डॉक्टर ने घायल को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घायल युवक की पहचान मुकेश कुमार (25) निवासी के रूप में हुई है। घायल होने के बाद भी मुकेश कुमार खुद चलकर हाथ में गोली का खोखा लेकर अस्पताल पहुंचा था। घटना की सूचना मिलते ही आलमगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के कई जगहों का सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है। इधर, घायल युवक ने अपराधी को पहचान कर लेने का दावा किया है। घटना का कारण पैसे की आपसी लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। मामले में पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी शरथ आर एस ने बताया कि आलमगंज थाने को शुक्रवार की देर रात सूचना मिली कि बजरंग पुरी कॉलोनी में अपराधियों द्वारा एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि गोली मारने वाले अपराधियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार बजरंग पुरी मोहल्ले में थे। इसी बीच दो अपराधी मौके पर पहुंचे और मुकेश कुमार को गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। गोली लगते ही मुकेश कुमार खून से लतपत हो गए। आसपास और परिवार के लोगों ने मुकेश कुमार को घायल अवस्था में नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...