Saturday, September 19, 2026
Home Crime India अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

बिहार। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र का में जहां मरीन ड्राइव स्थित जेपी पथ पर शुक्रवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी। सिर में गोली लगने के कारण युवक सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल को पीएमसीएच पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार को उस समय हुई, जब युवक सुल्तानगंज मस्जिद के पास स्थित जेपी पथ से गांधी मैदान की ओर स्कूटी से जा रहा था। चश्मदीदों के मुताबिक, पीछे से एक बाइक पर सवार अपराधियों ने युवक का पीछा करते हुए उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक स्कूटी से गिरकर बीच सड़क पर तड़पने लगा। स्थानीय लोगों ने तुरंत सुल्तानगंज थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृत युवक की पहचान शाहनवाज के रूप में की गई है। वह पटना सिटी का निवासी बताया जा रहा है। शाहनवाज अपने किसी निजी काम से स्कूटी पर जेपी पथ होते हुए गांधी मैदान की ओर जा रहा था। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने पूरी योजना के तहत पीछा करते हुए युवक को निशाना बनाया और सिर में गोली मार दी।

वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मरीन ड्राइव जैसी भीड़भाड़ वाली सड़क पर हुई इस हत्या ने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद सुल्तानगंज थाना की पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों से पूछताछ की जाएगी, जिससे यह पता लगाया जा सके कि हत्या की पृष्ठभूमि में निजी रंजिश, आपसी विवाद या कोई अन्य कारण तो नहीं है।

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...