Sunday, September 20, 2026
Home Crime India प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में घुसकर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो...

प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में घुसकर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों को लगी गोलियां, हालत गंभीर

हरियाणा।  रेवाड़ी में एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में घुसकर बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हादसे में ऑफिस के अंदर बैठे दो लोगों को 8 गोलियां लगने की सूचना है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक घायल का इलाज ट्रामा सेंटर और दूसरे का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घायलों की पहचान गोकलगढ़ निवासी योगेश और साल्हावास निवासी रविंद्र के रूप में हुई है। योगेश को 6 गोलियां लगी हैं जबकि रविंद्र को 2 गोलियां लगी हैं। वारदात पटौदी रोड स्थित आईटीआई के सामने बाइक सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में हुई है।

सूचना मिलने के बाद डीएसपी पवन कुमार, सीआईए-1 प्रभारी सुमेर सिंह और सदर थाना प्रभारी रजनीश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस टीमें वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश कर रही हैं। घायल योगेश प्रॉपर्टी डीलर है। पटौदी रोड पर आईटीआई के सामने उन्होंने अस्थाई प्रॉपर्टी डीलिंग ऑफिस बना रखा है। शुक्रवार को रविंद्र उनके पास आया था। दोनों ऑफिस में बैठे थे। 3 बदमाश सीधे आए और फायरिंग शुरू कर दी।

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाइक सवार बदमाश पटौदी की तरफ भाग चुके थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट चुकी है। बाइक सवार बदमाश कौन थे और वारदात को अंजाम क्यों दिया गया, इस मामले की अभी पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...