Saturday, September 19, 2026
Home Crime India दो जुड़वा बहनों की अपराधियों ने गला दबाकर की निर्मम हत्या, सरसों...

दो जुड़वा बहनों की अपराधियों ने गला दबाकर की निर्मम हत्या, सरसों के खेत में मिले दोनों के शव 

बिहार। गोपालगंज में दो जुड़वा बहनों की निर्मम हत्या कर दी गई है। दोनों स्कूल से घर लौट रही थी। इसी बीच अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों के शव सरसों के खेत में मिले। दोनों के मुंह और नाक में मिट्टी ठूंस दी गई थी। घटना थावे थाना क्षेत्र के मठ गौतम गांव की है। इधर, दोनों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। शवों को देखकर प्रतीत हो रहा था कि अपराधियों ने निर्ममता से दोनों की हत्या की है। दोनों को गला दबाकर मारा गया था। दोनों बहनें जगदीशपुर निवासी मन्नू सिंह की जुड़वा बेटियां थी और इनकी उम्र छह साल बतायी गयी।

स्कूल से वापस घर नहीं पहुंची दोनों
इधर, घटना की सूचना मिलने पर थावे थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गला दबाकर दोनों बच्चियों की हत्या करने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि जिले के थावे थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी मन्नू सिंह की दोनों जुड़वा बेटियां पास के ही विद्यालय में पढ़ने के लिए गई हुई थी। देर शाम तक जब घर वापस नहीं लौट सकी तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की। मठ गौतम गांव में सरसों के खेत में दोनों बच्चियों का शव मिला। जुड़वा बहनों का शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी।

एसआईटी करेगी डबल मर्डर केस की जांच
पुलिस के अनुसार, मृतक बच्चियों के पिता मन्नू सिंह राज मिस्त्री का काम करते हैं और बाहर हैं। हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने जांच के लिए एफएसएल टीम के अलावा डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया है। थावे थाने की पुलिस आसपास के लोगों से इस मामले में पूछताछ करने में जुटी हुई है। वहीं एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि इस मामले में जांच के लिए सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...