Sunday, September 20, 2026
Home Crime India खलिहान में सो रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति का सिर धड़ से अलग...

खलिहान में सो रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति का सिर धड़ से अलग कर अपराधियों ने की हत्या 

बिहार। जमुई में एक बुजुर्ग व्यक्ति की अपराधियों ने हत्या कर दी। घटना सिकंदरा प्रखंड के खरडीह गांव की है। जहां खलिहान में सो रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति (जो पैसे से जन वितरण प्रणाली का डीलर है) का सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना देर रात्रि की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान शिवनंदन महतो के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने खलिहान में ही सोया करते थे। शनिवार की रात्रि भी धान की झड़ाई के बाद वे खलिहान में सोने चले गए थे। सुबह किसी ग्रामीण ने सरकटी लाश देखकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों द्वारा सिकंदरा थाना को इसकी सूचना दी गई।

सूचना देने के उपरांत सिकंदरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। इस मामले को लेकर सिकंदरा थानाध्यक्ष मिंटू सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के खलिहान पर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

मौके पर एसडीपीओ सतीश सुमन भी पहुंच चुके है। उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वॉड और एफएसएल की टीम जांच में जुटी है। जांचोपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जाएगा। एसडीपीओ ने बताया कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच के बाद सारी जानकारी साझा की जाएगी।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घरवालों ने बताया कि इनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिर इतनी बेरहमी से हत्या करने का कोई कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अब देखना लाजिमी होगा कि इस हत्या की गुत्थी जमुई पुलिस कितनी जल्दी सुलझा पाती है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...