Saturday, September 19, 2026
Home Crime India हरियाणा में बेखौफ हुए बदमाश, पुलिस पर की फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार 

हरियाणा में बेखौफ हुए बदमाश, पुलिस पर की फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार 

हरियाणा। बेखौफ बदमाशों ने पानीपत पुलिस पर करनाल में फायरिंग कर दी और पथराव किया। पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी के टायरों में गोली मारी। बदमाश इसके बावजूद भी यूपी बॉर्डर पार कर गए। इसमें दो बदमाशों को काबू किया है। पुलिस ने पानीपत में एक किसान के धान चोरी के मामले में बदमाशों का पीछा किया था।

पानीपत पुलिस के उप निरीक्षक जयवीर सिंह ने करनाल के मंगलौरा थाना की पुलिस को दी शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात को पानीपत को गुप्त सूचना मिली कि मतलौडा थाना में वांटेड आरोपी शामली के सुनेहरी गांव का रियासत उर्फ भूरा अपने साथियों के साथ पिकअप गाड़ी में चोरी की नीयत से करनाल-शामली रोड पर घूम रहा है।

एएसआई नरेश के नेतृत्व में एक टीम बोलेरो गाड़ी से यमुना पुल यूपी-हरियाणा बॉर्डर की तरफ रवाना हुई। वे खुद अपनी टीम के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में निकले। करनाल-शामली रोड पर एक पिकअप मिली। उन्होंने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन नहीं रोकी। यूपी सीमा पर पहले मौजूद पुलिस टीम को अलर्ट किया। पिकअप सवारों ने पुलिस की स्कॉर्पियो गाड़ी पर पथराव कर दिया। पुलिस ने पिकअप को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की।

एसआई नरेश ने अपनी सरकारी पिस्टल और मुख्य सिपाही रवि ने सरकारी एके-47 से पिकअप के टायरों पर फायर किए। चालक ने फिर भी पिकअप गाड़ी नहीं रोकी और उत्तर प्रदेश के मनुगढ़ी गांव के खेतों में ले गया। कच्चे रास्ते में पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। कई बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने दो को पकड़ लिया। उन्होंने अपनी पहचान रियासत उर्फ भूरा और असलम के रूप में बताई। दोनों सगे भाई हैं। पुलिस ने पिकअप से टावर से चोरी बैटरी बरामद की। उनसे चार फर्जी नंबर प्लेट, देशी पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।

यह है मामला
पानीपत के आसन कलां गांव में किसान सतबीर सिंह के खेतों से 15 नवंबर 2023 की रात को तीन एकड़ की धान चोरी कर ली थी। खेत में गाड़ी के टायरों के निशान भी मिले थे। मतलौडा थाना के अंतर्गत थर्मल चौकी की पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। भूरा और असलम पर धान चोरी के चार मुकदमें पानीपत के इसराना थाने में दर्ज हैं।

अधिकारियों के अनुसार
डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि पानीपत पुलिस पर करनाल में बदमाशों ने फायरिंगग की है। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हुए हैं। पुलिस की सरकारी गाड़ी को नुकसान पहुंचा है।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...