उत्तराखंड और यूपी के बॉर्डर पर हुई मुठभेड़
आरोपी बदमाश ऋषिकेश और देहरादून में कर चुका है लूट
बदमाश के खिलाफ कई मुकदमे भी है दर्ज
देहरादून। पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लग गई। बता दें कि बदमाश दो दिन पहले ऋषिकेश में सुनार से हुई लूट की घटना में शामिल था। उत्तराखंड और यूपी के बॉर्डर पर देर रात देहरादून पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे महंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि आशारोड़ी के पास जंगल में कुछ बदमाश छिपे हैं। इनमें से एक बदमाश ने देहरादून जिले में भी एक लूट की घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह पुलिस टीम ने अपनी जान बचाई।
इस बीच पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश ने अपना नाम मनोज सिरोही निवासी पथोली, सरधाना मेरठ बताया है। सिरोही दो दिन पहले ऋषिकेश में सुनार के यहां हुई एक लूट में शामिल था। पुलिस बदमाश का आपराधिक रिकार्ड खंगाल में जुटी हुई है।







