Sunday, September 20, 2026
Home Crime India क्राइम यूनिट की टीम ने महंगी गाड़ियां की चोरी करने वाले गिरोह...

क्राइम यूनिट की टीम ने महंगी गाड़ियां की चोरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

सोनीपत।  हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा क्राइम यूनिट की टीम ने दिल्ली व अन्य स्थानों से महंगी गाड़ियां चोरी कर उन्हें सोनीपत में लेकर आने के बाद उनके पार्ट निकालकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने ककरोई रोड स्थित प्लॉट में छापा डालकर वहां से फॉच्र्यूनर गाड़ी को बरामद करने के साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव बैंयापुर निवासी संदीप को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

क्राइम यूनिट खरखौदा में नियुक्त एसआई रतन सिंह ने सदर थाना पुलिस को बताया कि 15 अक्तूबर को उनकी टीम हरसाना मोड़ पर थी। उन्हें जानकारी मिली कि गांव बैंयापुर निवासी संदीप और गांव जटौला निवासी नवीन अपने साथियों संग दिल्ली व अन्य स्थानों से गाड़ियां चोरी करते हैं।

उन गाड़ियों को सोनीपत लाकर ककरोई रोड के सामने शराब ठेके के साथ वाली गली में खाली प्लॉट में लेकर आते हैं। वहां गाड़ियों के पार्ट अलग-अलग कर उन्हें बेच देते हैं। पुलिस ने प्लॉट में छापा डालकर वहां से बैंयापुर के संदीप को काबू किया।

वहां पर फॉच्र्यूनर गाड़ी व कई खुले हुए पार्ट मिले। पता लगा कि गाड़ी को दिल्ली की जेजे कॉलोनी से चोरी किया था। इसे लेकर 10 अक्तूबर को दिल्ली के नांगलोई थाना में नांगलोई के रहने वाले प्रदीप कुमार ने मुकदमा दर्ज करा रखा है।

संदीप बोला नवीन साथियों संग चोरी कर लाया था गाड़ी
पुलिस के अनुसार संदीप ने बताया है कि वह और नवीन मिलकर गाड़ियों को चोरी कर उनके पार्ट अलग-अलग कर बेचते हैं। गाड़ी को रात के समय नवीन चोरी कर लाया था। वह उसके पार्ट खोल रहा था कि पुलिस पहुंच गई। उसने बताया कि नवीन व साथी अन्य गाड़ी लेने दिल्ली गए हैं।

मिस्त्री का काम करता है संदीप
संदीप ने बताया कि वह गाड़ी मिस्त्री का काम करता है। वह दिन में काम करता है और रात को गाड़ी चोरी करता या चोरी की गाड़ी के पार्ट अलग करता है।

मामले की जांच जारी है। आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया है। पता लगा कि आरोपी एक माह से काम कर रहे थे। पुलिस गहनता से जांच कर मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। – तेजपाल, प्रभारी खरखौदा क्राइम यूनिट

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...