Friday, September 18, 2026
Home Crime India सनकी आशिक ने प्रेम के चलते की महिला की हत्या, आरोपी की...

सनकी आशिक ने प्रेम के चलते की महिला की हत्या, आरोपी की तलाश जारी

हरियाणा। बहादुरगढ़ शहर में एक सनकी आशिक ने एकतरफा प्रेम के चलते महिला की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद सनकी प्रेमी ने महिला के परिजनों को फोन भी किया और बोला कि शिवानी मेरी नहीं हो सकती तो किसी और की भी नहीं होगी, मैंने उसे मार दिया है। सुबह उसका शव ढूंढ लेना। आरोपी आशिक और उत्तर प्रदेश के हरदोई गांव अरिरोरी की रहने वाली 22 साल की महिला के परिजनों की एक कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है। इसमें सनकी आशिक शिवानी की हत्या करने की बात कबूल रहा है। शव शनिवार की सुबह जाखौदा गांव से आसौदा जाने वाली सड़क किनारे रेलवे फाटक के नजदीक एक खेत में मिला।

घटना की सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मृतका की मां उषा ने बताया कि सौरभ शुक्रवार की देर शाम शिवानी को जबरदस्ती अपने साथ ले गया। शिवानी के माता-पिता ने बेटी को तलाशने का खूब प्रयास किया और जब उन्होंने शिवानी के मोबाइल पर कॉल किया तो फोन सौरभ ने उठाया। फोन उठते ही सौरभ ने कहा कि शिवानी अगर उसकी नहीं हो सकती तो किसी और की भी नहीं होगी। शिवानी अब इस दुनिया में नहीं है, मैंने उसे मार दिया है। कफन का इंतजाम कर लो उसके जनाजे में काम आएगा। कल सुबह शव मिल जाएगा। आरोपी आशिक सौरभ और शिवानी के परिजनों की फोन पर हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है।

इसमें सौरभ का गुस्सा सातवें आसमान पर है। सौरभ बार-बार यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि मैंने कहा था कि शिवानी को समझा लो, लेकिन तुमने समझाया ही नहीं और ना ही बात मानी। इसलिए मैंने उसे मौत के घाट उतार दिया है। फोन कॉल रिकॉर्डिंग में आरोपी शिवानी के परिवार के अन्य सदस्यों को भी जान से मारने की धमकी देता हुआ सुनाई दे रहा है।
परिजनों के बयान पर आरोपी सौरभ के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है, लेकिन सौरभ फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सौरभ को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शिवानी प्लास्टिक का दाना बनाने की एक फैक्टरी में काम करती थी। उसका एक दो वर्षीय बेटा है। शिवानी की शादी के बाद अपने पति से अनबन हो गई थी और वह अलग रहने लगी थी। इसी बीच सौरभ नामक एक युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसके बाद शिवानी अपने परिवार को छोड़ कर सौरभ के साथ हरिद्वार चली गई थी। कुछ दिनों ठीक-ठाक चला, लेकिन बाद में सौरभ शिवानी के साथ मारपीट करने लगा था। डेढ़ माह पहले वह अपने माता-पिता के साथ रहने आई थी।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...