Saturday, September 19, 2026
Home Crime India सनकी भाई ने अपने बड़े भाई पर चाकू से किये कई वार,...

सनकी भाई ने अपने बड़े भाई पर चाकू से किये कई वार, गंभीर रूप से हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती 

बिहार। पूर्णिया में एक सनकी भाई ने अपने बड़े भाई को चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। यहां उसकी स्थिति बिगड़ती देख चिकित्सकों ने उसे उच्च केंद्र रेफर कर दिया। घायल युवक को स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सोमवार की देर रात शहर के सुदिन चौक टीओपी क्षेत्र के शक्तिनगर मोहल्ला स्थित एक स्कूल के पास हुई। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के दौरान छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। घायल की पहचान मधेपुरा के कुमारखंड निवासी राधेश्याम पोद्दार के बेटे सुनील कुमार के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि सुनील कुमार लाइन बाजार में एक पैथोलॉजी में काम करता है और वह तीन भाईयों में सबसे बड़ा है। तीनों भाई शक्तिनगर स्थित एक लॉज में रहते हैं। चाकू से घायल करने वाले भाई प्रह्लाद कुमार को स्थानीय लोगों ने पकड़कर सुदिन चौक टीओपी पुलिस के हवाले कर दिया। घायल के छोटे भाई ने बताया कि प्रह्लाद सहित तीनों भाई पूर्णिया के एक ही लॉज में रहकर पढ़ाई करते हैं। उसने कहा कि प्रह्लाद को लगता था कि उसका बड़ा भाई सुनील कुमार उसके बारे में हमेशा गलत सोचता है, जिससे वह नाराज चल रहा था।

स्थानीय लोगों पर भी प्रह्लाद ने किया हमला
रात के समय सुनील साइकिल चला रहा था और छोटा भाई पीछे बैठा हुआ था। इसी दौरान प्रहलाद ने धारदार चाकू निकालकर सुनील पर करीब 10 से 12 वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं स्थानीय लोग सुनील को बचाने आए तो प्रह्लाद ने उन पर भी हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह सुनील को बचाकर इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया। वहीं, छोटे भाई को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...