Friday, September 18, 2026
Home Crime India हलवाई की चाकू घोंपकर की हत्या, मामला दर्ज

हलवाई की चाकू घोंपकर की हत्या, मामला दर्ज

हरियाणा। करनाल सदर बाजार स्थित वकीलपुरा में देर रात एक हलवाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि गली में कुछ लोग एक महिला को गालियां दे रहे थे, उसने इसका विरोध किया और कहा कि सुबह होने पर बात करके मामला सुलझा लेना। यह सुनते ही आरोपियों ने चाकू से वारकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। इसके बाद डायल 112 की टीम उसे अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिटी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है और दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

वकीलपुरा निवासी पूनम ने बताया कि रात को करीब 12 बजे के आसपास आरोपी वकील, सौरभ व दो अन्य युवक उनके घर पर आकर उसके बेटे व उसे गालियां दे रहे थे। उनके हाथ में चाकू था। इसी दौरान 45 वर्षीय दिनेश व दो अन्य लोग वहां से अपने घर की ओर जा रहे थे। आरोपियों को गालियां देता देख दिनेश ने उन्हें कहा कि महिला के साथ ऐसा व्यवहार न करें, सुबह बात कर लेना। इतना सुनते ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। दिनेश अपने घर की तरफ भागने लगा तो आरोपियों ने उसका पीछा कर चाकू से कई वार कर दिए।

सीसीटीवी में भी यह वारदात कैद हो चुकी है। आरोपी ने सीसीटीवी भी तोड़ने की कोशिश की है। इसके बाद किसी ने दिनेश के घर पर वारदात की जानकारी दी। क्योंकि दिनेश का घर कुछ दूरी पर था। उसका लड़का व पत्नी मौके पर पहुंचे तो दिनेश खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गई मगर उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद सुबह सदर बाजार चौकी में परिजनों सहित कॉलोनी के लोग एकत्रित हुए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मृतक दिनेश के दो बच्चे हैं। वह परिवार में इकलौता कमाने वाला था। अब परिवार के लिए रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। दिनेश की चाकू घोंपकर हत्या की गई है। शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है। 

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...