Tuesday, July 14, 2026
Home Crime India बद्दी फैक्ट्री केस में कंपनी मालिक गिरफ्तार, फूड लाइसेंस की आड़ में...

बद्दी फैक्ट्री केस में कंपनी मालिक गिरफ्तार, फूड लाइसेंस की आड़ में बन रहीं थीं नशीली दवाएं

बद्दी- हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नशीली दवाओं के निर्माण और सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दवा कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि फूड लाइसेंस की आड़ में कंपनी में अवैध रूप से नशीली और अन्य दवाओं का निर्माण किया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, 8 मई को पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने बद्दी स्थित सालासर कॉम्प्लेक्स में छापेमारी की थी। इस दौरान करीब 2 लाख 23 हजार से अधिक नशीली गोलियां बरामद की गई थीं। मामले में पहले उत्तर प्रदेश के शिव पूजन प्रजापति और कानपुर निवासी अनुराग शुक्ला को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि नशीली दवाओं का निर्माण एक ऐसी कंपनी में किया जा रहा था, जिसके पास केवल फूड प्रोडक्ट बनाने का लाइसेंस था। इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए बद्दी स्थित एश केमिकल कंपनी के मालिक अंकित को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया कि कंपनी को चॉकलेट और अन्य खाद्य उत्पाद बनाने की अनुमति मिली हुई थी, लेकिन वहां अवैध रूप से नशीली दवाओं समेत कई अन्य दवाओं का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी अंकित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। वहीं, पहले गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

उधर, ड्रग विभाग भी मामले की अलग से जांच कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक जिन कंपनियों में ये दवाएं बनाई जा रही थीं, उनके पास ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत आवश्यक लाइसेंस नहीं थे। विभाग अब संबंधित कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

RELATED ARTICLES

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ...

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून । राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मौके...

फरीदाबाद में पुलिस का 3 दिवसीय महा-अभियान, 227 भगोड़ों समेत 417 अपराधी गिरफ्तार

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ...

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून । राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मौके...

फरीदाबाद में पुलिस का 3 दिवसीय महा-अभियान, 227 भगोड़ों समेत 417 अपराधी गिरफ्तार

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस...

फरीदकोट में दिनदहाड़े घर में घुसकर दिव्यांग महिला की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट शहर के भीड़भाड़ वाले मोहल्ला जानियां से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सोमवार दोपहर को...

1.47 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का लाभार्थी खाताधारक हरियाणा से गिरफ्तार

1.47 करोड रूपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एसटीएफ. की साईबर टीम कुमाऊं की एक ओर बडी कार्यवाही माननीय न्यायालय से अभियुक्त के विरूद्ध जारी...

पोक्सो मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

एसएसपी देहरादून की लीडरशीप में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस अभियुक्त पोक्सो एक्ट में चल रहा था वांछित पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त लगातार बदल...

धर्मनगरी में जाली नोटों के नेटवर्क का भंडाफोड़, 14 दिन में 12 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में रोजाना आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और बाजारों में होने वाले नकदी के बड़े कारोबार की आड़ में नकली नोटों का...

श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून।  श्री बद्रीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री में वित्तीय अनियमितता के मामले में चमोली पुलिस ने अभियुक्त प्रमोद...

सहारनपुर में सिर्फ ₹30 के किराए के विवाद में ई-रिक्शा चालक की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महज 30 रुपये...

दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में युवक की मौत, इलाके में तनाव

गम्हरिया : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया अंतर्गत शिवनारायणपुर स्थित एक मैदान में बीते रविवार की देर रात दो गुटों के बीच हुए हिंसक...