Friday, September 18, 2026
Home Crime India शिमला में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

शिमला में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

शिमला।  शिमला जिले के जुब्बल थाना क्षेत्र में दर्ज चिट्टा तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तरुण ठाकुर (33) के रूप में हुई है, जो सिरमौर जिले का निवासी है और रोहड़ू स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में लोन मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि तरुण ठाकुर चिट्टा (हेरोइन) की खरीद-फरोख्त में सक्रिय रूप से शामिल था और उसका सीधा संपर्क पंजाब के अमृतसर निवासी मुख्य सप्लायर लुकास उर्फ लकी से था। दोनों के बीच ऑनलाइन माध्यम से पैसों का लेन-देन भी हुआ, जिससे इस नेटवर्क की पुष्टि हुई।

इस मामले की शुरुआत 9 फरवरी 2026 को हुई थी, जब पुलिस ने एक महिला को 13.46 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच के दौरान 17 मार्च को मुख्य सप्लायर लुकास को पकड़ा गया, जबकि 6 अप्रैल को तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अब 16 अप्रैल को तरुण ठाकुर की गिरफ्तारी के साथ इस नेटवर्क से जुड़े कुल छह आरोपियों को पुलिस हिरासत में ले चुकी है।

पुलिस के अनुसार, यह एक संगठित अंतरराज्यीय नेटवर्क था, जिसमें पंजाब से नशे की सप्लाई और हिमाचल में उसकी सप्लाई-चेन संचालित हो रही थी। इस कार्रवाई से एक बड़े ड्रग रैकेट को तोड़ने में सफलता मिली है।

एसएसपी शिमला ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है और मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि नशे से दूर रहें, क्योंकि यह समाज के लिए गंभीर खतरा है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...