Thursday, June 18, 2026
Home Crime India छेहर्टा हत्याकांड: मुख्य हमलावर जोबनप्रीत मुठभेड़ में घायल होकर काबू, चार आरोपी...

छेहर्टा हत्याकांड: मुख्य हमलावर जोबनप्रीत मुठभेड़ में घायल होकर काबू, चार आरोपी अब तक गिरफ्तार

अमृतसर (पंजाब)- छेहर्टा क्षेत्र में तीन दिन पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुरागों का पीछा करते हुए पुलिस ने मुख्य हमलावर जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन को मुठभेड़ के दौरान घायल कर पकड़ लिया। उसके साथ मौजूद साथी सुखबीर सिंह को भी हिरासत में ले लिया गया है।

इससे पहले पुलिस गुरलाल सिंह और उसकी पत्नी परमजीत कौर को भी गिरफ्तार कर चुकी थी। अब तक कुल चार लोगों को पकड़ा जा चुका है और उनसे पूछताछ जारी है। वारदात में इस्तेमाल की गई ऑस्ट्रियन ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल भी पुलिस द्वारा बरामद की जा चुकी है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अनुसार, घटना 18 नवंबर की सुबह तब हुई जब वरिंदर सिंह अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे। गुरुद्वारा छेहर्टा साहिब के बाहर दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल वरिंदर को वेरका बाईपास स्थित एस्कॉर्ट फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद थाना छेहर्टा में केस दर्ज किया गया।

जांच आगे बढ़ी तो मुख्य शूटर जोबनप्रीत को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि पिस्तौल एक जगह छिपाई गई है। उसने पुलिस को यह भी भरोसा दिलाया कि हथियार खाली है। लेकिन जब पुलिस उसे बरामदगी के लिए लेकर पहुंची, तो उसने अचानक वहीं से हथियार उठाकर हैड कांस्टेबल गुरिंदर सिंह पर फायर कर दिया। सौभाग्य से गोली किसी को नहीं लगी। जवाबी कार्रवाई में थाना प्रभारी लवप्रीत सिंह ने गोली चलाई, जो जोबन की दाहिनी टांग में लगी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

तफ्तीश में यह बात भी सामने आई है कि मुख्य साजिशकर्ता निशान सिंह ने आरोपियों को दुबई भेजने का लालच देकर हत्या करवाई थी। वह फिलहाल विदेश में होने की आशंका है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...