Friday, September 18, 2026
Home Crime India डबल मर्डर का मामला आया सामने, बेटी के हत्या के आरोपी को...

डबल मर्डर का मामला आया सामने, बेटी के हत्या के आरोपी को मां ने पत्थर से कुचलकर मार डाला

कर्नाटक। राजधानी बंगलूरू में एक डबल मर्डर का मामला सामने आया है। एक 44 वर्षीय व्यक्ति ने 24 वर्षीय लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी। बाद में लड़की की मां ने आरोपी को पत्थर से कुचलकर मार डाला। यह घटना जयनगर की है, और आरोपी व्यक्ति की पहचान सुरेश के तौर पर की गई है। बताया गया है कि आरोपी सुरेश ने पहले पीड़िता पर दो बार चाकू से वार किए, इसके बाद लड़की के पीछे-पीछे पहुंची मां ने आरोपी पर पत्थर से वार कर दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता और सुरेश दोनों एक-दूसरे को पिछले पांच वर्षों से जानते थे। प्राथमिक जांच के अनुसार, पार्क में लड़की और सुरेश के बीच झगड़ा हो गया था। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता कुछ समय से सुरेश से दूरी बना रही थी और सुरेश को उसका यह निर्णय अच्छा नहीं लगा।

लड़की ने अपनी मां को बताया कि वह पार्क में किसी से मिलने जा रही है। मां को कुछ संदेह हुआ और उन्होंने अपनी बेटी का पीछा किया। इस दौरान सुरेश ने झगड़े के बाद ही लड़की की हत्या कर दी। इस घटना को पीड़ित की मां ने भी देख लिया। पुलिस ने कहा कि लड़की की मां अपनी बेटी को बचाने के लिए भागी और सुरेश पर पत्थर से वार कर दिया। सिर पर पत्थर लगने के कारण सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) लोकेश भरमप्पा जगलासर ने बताया कि लड़की और सुरेश की मौत पार्क में शाम के 4.45 बजे के करीब हुई। उन्होंने आगे बताया कि हादसे में लड़की बुरी तरह से घायल हो गई थी। उसे सीने और गले में गंभीर चोट लगी थी। अस्पताल में उसे मृत घोषित किया गया।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...