Saturday, September 19, 2026
Home Crime India होटल संचालक पर करोड़ों की धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने का...

होटल संचालक पर करोड़ों की धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

कानपुर – शहर के रावतपुर थाने में एक महिला द्वारा होटल संचालक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला धोखाधड़ी, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ा है। आरोप है कि करोड़ों रुपये की लेन-देन के विवाद और बार-बार अपमान झेलने के चलते महिला के पति की हृदयाघात से मौत हो गई।

मसवानपुर निवासी प्रतिमा पांडेय द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, होटल व्यवसायी गजेंद्र सिंह नेगी ने वर्ष 2016 से 2022 के बीच उनके पति विष्णु कुमार पांडेय से 1.80 करोड़ रुपये की राशि ली थी। यह रकम नेगी टावर में दो फ्लैट और दो दुकानों के नाम पर निवेश के रूप में दी गई थी। आरोप है कि भवन निर्माण के बाद जब रजिस्ट्री (बैनामा) कराने की बारी आई, तो गजेंद्र ने इससे साफ इनकार कर दिया और कहा कि “रुपये वापस ले लो।”

प्रतिमा के मुताबिक, आरोपित ने पहले कुछ चेक दिए, लेकिन बैंकों के आपसी विलय की वजह से वे सभी चेक अमान्य हो गए। इसके बाद नए चेक देने और रकम लौटाने के नाम पर पति को तीन साल तक चक्कर कटवाए गए।

अपमान और मानसिक तनाव में गई जान: पत्नी का आरोप

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 14 फरवरी 2024 को जब विष्णु कुमार पांडेय अपनी रकम की मांग लेकर गजेंद्र सिंह से मिलने पहुंचे, तो नेगी बैंक्वेट हॉल में उन्हें कथित तौर पर अपमानित किया गया। आरोप है कि वहां गाली-गलौज और मारपीट की गई, और होटल संचालक ने ताना मारते हुए कहा, “अब रुपये अगले जन्म में लेना, इस जन्म में तो भूल जाओ।”

इसके तीन दिन बाद, 17 फरवरी की रात, विष्णु पांडेय के पास एक कॉल आया जिसमें कथित तौर पर उनसे 20 लाख रुपये और मांगे गए। कॉल करने वाले ने कहा कि तभी पूरी राशि वापस मिलेगी। इस घटना से आहत होकर विष्णु गहरे अवसाद में चले गए और 18 फरवरी 2024 को उनकी हृदयाघात से मृत्यु हो गई।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...