Sunday, September 20, 2026
Home Crime India वजनदार चीज से हमला कर की कैंटर चालक की हत्या, मामला दर्ज

वजनदार चीज से हमला कर की कैंटर चालक की हत्या, मामला दर्ज

हरियाणा। कुरुक्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पीछे देर रात कैंटर चालक पर वजनदार चीज से कई बार हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया है। दयाल नगर अंडरपास के निकट से शव बरामद हुआ। कपड़े व बाजू पर बने टैटू से मृतक की शिनाख्त सतीश कुमार (40) निवासी माया कॉलोनी के रूप में हुई। थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में धर्मबीर निवासी माया कॉलोनी (गुमटी) ने बताया कि उसका छोटा भाई सतीश कुमार 20 नवंबर को अपनी कंपनी से गाड़ी लेकर रुद्रपुर उत्तराखंड गया था।

शुक्रवार को सतीश गाड़ी लेकर लौट आया था। घर आने के कुछ समय बाद वह घर से बाहर गया था, मगर पूरी रात घर नहीं लौटा था। वह शनिवार दोपहर करीब 12 बजे गाड़ी से अपने घर की ओर जा रहा था तो रास्ते में शाहाबाद रेलवे स्टेशन के पिछली साइड में काफी भीड़ खड़ी और पुलिस भी मौजूद थी। उसने गाड़ी से उतरकर देखा तो सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ पड़ा था। करीब से देखने पर यह शव उसके भाई सतीश कुमार का था, जिसके सिर व मुंह पर चोट लगी हुई थी। बीती रात किसी ने रंजिश या लड़ाई-झगड़े में उसके भाई सतीश की हत्या कर दी।

धर्मबीर ने बताया कि करीब 14 साल पहले उसके भाई सतीश कुमार ने मनजीत कौर के साथ लव मैरिज की थी। शादी से उनके पास एक बेटा भी है, मगर शादी के करीब दो साल बाद उसका मनजीत के साथ तलाक हो गया था। उसकी पत्नी अपने बेटे को साथ लेकर चली गई थी। सतीश कुमार अपने पीछे पिता शिव कुमार, माता कमला देवी और भाई धर्मवीर को छोड़ गया। अक्सर उसका भाई घर से बाहर रहता था। कई बार एक-एक महीने बाद घर लौटता था। सतीश मुर्गे-मुर्गियों से लदी गाड़ी चलाता था। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...