Friday, September 18, 2026
Home Crime India बस कंडक्टर की बेरहमी से लाठी-डंडे से पीट-पीट कर की हत्या, जांच...

बस कंडक्टर की बेरहमी से लाठी-डंडे से पीट-पीट कर की हत्या, जांच शुरू

औरंगाबाद। मदनपुर थाना क्षेत्र के कुशहा गांव के पास रविवार को बदमाशों ने एक निजी बस के कंडक्टर की बेरहमी से लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सढ़ैल गांव निवासी मंजय कुमार सिंह (40) के रूप में हुई है। यह घटना उस समय हुई जब बस धनबाद की ओर जा रही थी। घटना का कारण बस रोकने के विवाद को बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, मंजय कुमार सिंह पिछले कई सालों से औरंगाबाद-धनबाद मार्ग पर एक निजी बस में कंडक्टर का काम करते थे। रविवार सुबह करीब 10 बजे बस जब कुशहा गांव के पास पहुंची, तो 10-12 युवकों ने सड़क पर आकर बस को रुकवा दिया। बस रुकते ही युवकों ने कंडक्टर मंजय को वाहन से खींचकर नीचे उतारा और लाठी-डंडों से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी।

परिजनों ने मंजय को घायल समझकर औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कंडक्टर की मौत की खबर से गांव सढ़ैल में मातम छा गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर एनएच-19 पर आगजनी कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस विरोध प्रदर्शन के चलते एनएच पर यातायात करीब साढ़े तीन घंटे तक बाधित रहा। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ अमित कुमार, मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, सलैया थानाध्यक्ष रंजन कुमार और देव थाना के एसआई सूरज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे कंडक्टर की हत्या के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम हटवाया। जाम हटने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे का सही कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि बस में भाड़े को लेकर विवाद के कारण मंजय की हत्या की गई। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि मंजय कुमार सिंह अपने पीछे दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं। उनकी मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सढ़ैल गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीण घटना से गहरे सदमे में हैं।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...