Sunday, September 20, 2026
Home Crime India जमीन पर मालिकाना हक के विवाद में चली गोलियां- चाचा, भतीजे और...

जमीन पर मालिकाना हक के विवाद में चली गोलियां- चाचा, भतीजे और पत्नी को घेरकर की मारपीट 

मध्य प्रदेश। ग्वालियर में हाइवे के पास जमीन पर मालिकाना हक के विवाद पर गोलियां चल गईं। चार लोगों ने चाचा, भतीजे और पत्नी को घेरकर मारा पीटा। इस दौरान हमला करने वालों ने तमंचे और बंदूक से गोलियां चलाकर दहशत फैलाई। मारपीट के दौरान घायल हुए चाचा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, ग्वालियर देहात मोहना थाना क्षेत्र के खांदी गांव में रहने वाले हरिसिंह बघेल की हाइवे पर होटल के पास जमीन खरीदी है। इसे निगम तोमर अपनी बताता है। हरि सिंह बघेल अपने चाचा लक्ष्मण सिंह बघेल के साथ जमीन पर गए थे। जमीन पर उनकी मौजूदगी की बात सुनकर निगम तोमर, सौरभ तोमर, विवेक तोमर और रविन्द्र तोमर भी मौके पर पहुंच गए और अपनी जमीन बताकर वहां नहीं आने की बात कही। हरिसिंह बघेल और उसके चाचा लक्ष्मण ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वहां लोग नहीं माने और उनके साथ मारपीट कर दी। भतीजे हरिसिंह की पत्नी उन लोगों को बचाने के लिए पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आसपास के लोग बीच बचाव के लिए आए तो निगम और उसके साथियों ने तमंचे और बंदूक से फायर किए।

मारपीट में लक्ष्मण सिंह बघेल घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चारों आरोपी फरार हो गए। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए जयारोग अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले में शामिल आरोपी रविंद्र तोमर और निगम तोमर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सौरभ तोमर और विवेक तोमर फरार है।  पुलिस केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि जमीन पर मालिकाना हक के विवाद में फायरिंग हुई है। चार आरोपियों ने चाचा, भतीजे और महिला के साथ घेरकर मारपीट की है।  मारपीट के दौरान घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...