Saturday, September 19, 2026
Home Crime India बहन के ससुराल में भाई की गोली मार की हत्या, मामले की...

बहन के ससुराल में भाई की गोली मार की हत्या, मामले की जांच कर रही पुलिस

मधेपुरा। सोमवार की रात बहन के ससुराल में भाई की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई। घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की है। मृतक की पहचान कुमारखंड थाना क्षेत्र के भैरवपुर निवासी अर्जुन शर्मा के बेटे शशि कुमार (19) के रूप में हुई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा से सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि शशि सोमवार को सिंहेश्वर मंदिर में पूजा करने गया था। पूजा कर वापस लौटने के दौरान वह अपनी बड़ी बहन के यहां कुमारखंड गया था। उसके बाद शाम को वह अपनी छोटी बहन घर लक्ष्मीपुर में रुक गया।

बहन के घर पर ही अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। गोली उसके गले में मारी गई थी। उन्होंने बताया कि लक्ष्मीपुर गांव के किसी व्यक्ति ने फोन कर इस घटना की जानकारी उन लोगों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही वे लोग वहां पहुंचे। हत्या किस कारण से की गई है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि उन्होंने बताया कि बहनोई पवन शर्मा ने पिछले साल उसे जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं, श्रीनगर थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवेदन मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...