Thursday, March 19, 2026
Home Crime UP दुल्हन के भाई की चाकू से गोदकर की हत्या, हिरासत में नौ...

दुल्हन के भाई की चाकू से गोदकर की हत्या, हिरासत में नौ लोग

डीजे बंद करने को लेकर हुआ विवाद 

उत्तर प्रदेश। कुशीनगर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। देवरिया से कुशीनगर में आई बरात में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बचाव में आए युवक का मौसेरा और फुफेरा भाई समेत कई लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने दूल्हे समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, कुशीनगर के सुकरौली के हाटा के पैकौली लाला टोला गांव में बुधवार रात डीजे बंद कराने पर दूल्हे के चचेरे भाई ने चाकू मार कर दुल्हन के बड़े भाई की हत्या कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे उसके छोटे, मौसेरे और फुफेरे भाई को भी चाकू मार दिया। इस विवाद के बाद बिना शादी बरात लौट गई।

दुल्हन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो भाइयों समेत अज्ञात पर केस दर्ज किया है। दूल्हे समेत आठ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती दुल्हन के मौसेरे भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पैकौली लाला टोला गांव निवासी लाल मोहन पासवान की बेटी की बुधवार को शादी थी। देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र के जोगिया गांव से बरात आई थी। द्वार पूजा, जयमाल के बाद विवाह की तैयारी चल रही थी। मंडप के पास डीजे होने के कारण शोर ज्यादा हो रहा था। इस पर लोगों ने डीजे बंद कराने को कहा।

दुल्हन का भाई अजय (24) डीजे बंद कराने गया। यह बात दूल्हे के चचेरे भाई अभिषेक पासवान को बुरी लग गई और उसने चाकू निकालकर अजय की गर्दन पर वार कर दिया। यह देख अजय का छोटा भाई सत्यम (18), रूद्रपुर के भैंसहा गांव निवासी उसका मौसेरा भाई रामा पासवान (32) और बैतालपुर का पिंटू पासवान (21) पहुंचे तो आरोपी ने चाकू से इन लोगों पर भी हमला कर दिया। इस घटना से वहां चीख पुकार मच गई। अधिकतर बराती भाग निकले।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे के साथ मामा समेत आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। दुल्हन की भाई की हत्या के बाद चीख पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया। लोगों ने घायलों को सकुरौली पीएचसी पर पहुंचाया, जहां से घायलों को डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, रामा पासवान की हालत नाजुक बनी हुई है

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...