Friday, September 18, 2026
Home Crime India घर से थोड़ा दूर मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, केस दर्ज

घर से थोड़ा दूर मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, केस दर्ज

हरियाणा। कैथल के गांव बलबेहडा में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर से थोड़ी दूरी पर पड़ा मिला। मृतक के भाई ने पड़ोस की ही एक महिला पर अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव बलबेहडा निवासी गुलाबा ने चीका थाना में शिकायत दी कि वे तीन भाई व तीन बहनें हैं और सभी शादीशुदा हैं। 12 जून को उसने सुबह करीब चार बजे उठ कर देखा कि उसका भाई जगरूप अपने बैड पर नहीं था।

जब वह घर का दरवाजा खोलकर बाहर गली में आया तो उसी समय सुखविंद्र सिंह भी अपने घर से बाहर निकला। उसने व सुखविंद्र सिहं ने उसके भाई को अपने घर से करीब 10-11 फीट दूरी पर गली में पड़ा हुआ देखा। उन्होंने उसे हिलाकर देखा तो जगरूप मृत अवस्था में पड़ा था। उसने शोर किया कि किसी ने उसके भाई को मार कर गली में गिराया हुआ है। उसी समय उसकी आवाज सुनकर परिवार के सदस्य व आसपास के लोग आ गए। उसने व लोगों ने देखा कि जगरूप की दोनों पांव की एड़ियों पर घिसने के निशान हैं और उसे घसीटने के जमीन पर निशान पड़ोसी सुभाष के दरवाजे के सामने गली से दिखाई दे रहे थे।

शिकायकर्ता ने शक जताया कि जगरूप को सुभाष की पत्नी कविता ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर रात के समय मार दिया। शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से घसीटकर मंसा राम के बाड़े के सामने गली में मृत अवस्था फेंक दिया।
शिकायतकर्ता ने कहा कि जगरूप का पहले काफी दिनों से कविता के घर पर आना-जाना था। आरोप लगाते हुए कहा कि उसके भाई की हत्या कविता व अन्य व्यक्तियों ने मिलकर की है। मामले के जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला कविता और अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या करने और साक्ष्य मिटाने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...