लोगों का कहना है कि महिला अपनी बच्ची के साथ सुबह चार बजे फूल तोड़ने के लिए गई थी। बहुत देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। महिला का बेटा उसे खोजते हुए स्कूल के कमरे के पास गया। कमरे के अंदर जाते ही वह दंग रह गया। उसने हल्ला किया तो लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी। शव के पास फूल बिखड़ा है। लोगो के बीच कई तरह की चर्चा है। लोगों ने दबी जुबान से बताया कि कही मां-बेटी के साथ गलत हुआ और उसका विरोध करने पर अपराधियों ने दोनों को मार डाला।
महिला पुलिस अधिकारी ने दोनों मृतका के शरीर पर जख्म की जांच की। इस दौरान सभी को घटना स्थल से हटा दिया गया था ताकि महिला के शरीर पर पड़े चोट के निशान की सही तरीके से अवलोकन किया जा सके। घटना स्थल को पूरी तरह से संरक्षित कर दिया गया है। लोगों की भीड़ जुटी हुई है। पुलिस भी दोहरे हत्याकांड के उद्भेदन के लिए वैज्ञानिक, आसूचना संकलन से करने के लिए सभी तरीके अपना रही है।
सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला और एक बच्ची की हत्या हुई है। पुलिस घटना स्थल को संरक्षित कर अनुसंधान कर रही है। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंच कर जांच कर रही है। एक चाकू बरामद किया गया है। मृतिका के साथ गलत घटना की बात पर उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है।







