Friday, September 18, 2026
Home Crime India झांसी में बुजुर्ग दंपती के शव घर में मिले, 4-5 दिन पुरानी...

झांसी में बुजुर्ग दंपती के शव घर में मिले, 4-5 दिन पुरानी बताई जा रही मौत

झांसी। सीपरी बाजार क्षेत्र के गोविंदपुरी में शनिवार शाम बुजुर्ग दंपती के शव उनके घर के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। 70 वर्षीय विश्वनाथ और उनकी 65 वर्षीय पत्नी भुवन देवी के शव एक कमरे में पड़े मिले। प्रारंभिक जांच में दोनों की मौत करीब चार से पांच दिन पहले होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, उनकी मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

बताया गया कि विश्वनाथ और भुवन देवी गोविंदपुरी स्थित अपने मकान में रहते थे। उनका बेटा जगपाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मसीहगंज स्थित दूसरे मकान में रहता है। जगपाल के मुताबिक, वह 25 अगस्त या उससे पहले माता-पिता से मिलने आया था। उस समय दोनों स्वस्थ थे। उनके घर में निर्माण कार्य भी चल रहा था।

शनिवार शाम जगपाल दोबारा माता-पिता से मिलने पहुंचा तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका में जगपाल दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुआ। वहां कमरे में माता-पिता के शव देखकर वह स्तब्ध रह गया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी रामवीर सिंह और एसपी सिटी प्रीति सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मोबाइल फॉरेंसिक टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए, जबकि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस अब 25 अगस्त से शनिवार के बीच हुई घटनाओं की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। घर के एक हिस्से में रहने वाला किरायेदार भी मौके पर नहीं मिला। उसका मोबाइल फोन बंद बताया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हालांकि, फिलहाल उसकी भूमिका को लेकर पुलिस ने कोई निष्कर्ष नहीं निकाला है।

इसके अलावा निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही बुजुर्ग दंपती की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...