एक युवक की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल
बिहार। भोजपुर जिले में अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े दो लोगों को गोली मार दी। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव के पास उस वक्त हुई जब दोनों युवक बाइक से जा रहे थे। हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
ज़मीनी विवाद होने की आशंका
घायल को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मृतक की पहचान पवार गांव निवासी युवक के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस हमले के पीछे जमीन विवाद हो सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है।







