Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India पुरानी रंजिश में ब्लॉक समिति सदस्य के पति व देवरानी की गोली...

पुरानी रंजिश में ब्लॉक समिति सदस्य के पति व देवरानी की गोली मारकर हत्या, पुत्र गंभीर रूप से घायल

पंजाब।  रोपड़ जिले के करतारपुर में पुरानी रंजिश में कांग्रेस ब्लॉक समिति सदस्य के पति व देवरानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसी दौरान समिति सदस्य का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नौ नामजद और 10-15 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के पास दर्ज बयान में राजकुमार पुत्र साधु राम निवासी करतारपुर ने बताया उनके बड़े भाई कर्म चंद (जो समिति सदस्य भोली देवी का पति हैं) ने उन्हें 30 अक्तूबर को बताया कि उनके बेटे संदीप कुमार को रवि कुमार पुत्र हरी राम फोन करके जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने अपने भाई को कहा कि कोई बात नहीं हम सुबह बैठकर बात कर लेंगे। घबराने की कोई बात नहीं है। करीब 10 बजे उनके बरामदे की लाइट जल रही थी, तभी एकदम उनके गांव के रवि कुमार, काला पुत्र हरीराम उर्फ चूहडू, जसवंत सिंह उर्फ बंतू पुत्र रत्ती राम, रोहित कुमार पुत्र जै चंद, नीरज कुमार पुत्र जै चंद, पामपा पुत्र रोशन लाल, लवली पुत्र चमन लाल, धर्मपाल पुत्र सरूप राम और 10-15 अज्ञात व्यक्तियों के साथ उनके घर आ गए और रवि कुमार ने उन्हें ललकारे लगे। आरोपियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी।

रोहित कुमार के साथ में भी रिवाल्वर था। उसने भी फायरिंग की। फायरिंग में एक गोली उनकी भाभी गीता पत्नी धर्मपाल के पेट में लगी जबकि दूसरी गोली उनके भाई कर्म चंद के कमर के नजदीक लगी जबकि एक अन्य गोली उनके भतीजे संदीप कुमार के मुंह पर लगी और एक गोली उनके मुंह को छूकर निकल गई। इसके अलावा उन्होंने कई गोलियां चलाई। इस दौरान उनके साथ अन्य अज्ञात नौजवान किरपानों और डंडे से लैस थे। शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए जिसे देखकर उक्त हमलावर मौके से धमकी देकर भाग निकले।

इसके बाद उन्होंने अपने निजी वाहन से अपने घायल भाई कर्म चंद, भाभी गीता देवी और भतीजे संदीप कुमार को सरकारी अस्पताल सिंहपुर ले गया। यहां डॉक्टरों ने उनके भाई कर्म चंद और उनकी भाभी गीता देवी को मृत घोषित कर दिया। उनके भतीजे की हालत गंभीर देखते उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया।

राजकुमार ने बताया कि उक्त हमला जै चंद शह पर किया गया है क्योंकि हमारे बच्चों का पहले रवि कुमार से झगड़ा हो गया था। इसका पंचायत में समझौता भी हो गया था। इसी रंजिश तहत उक्त व्यक्तियों ने उनके घर पर हमला किया है। गांववासियों के अनुसार उक्त नौजवानों ने घर के अलावा गांव में भी कई गोलियां चलाईं जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल था।

पुलिस ने रवि कुमार और काला, जसवंत सिंह, रोहित कुमार और नीरज कुमार, पमपा, लवली, धर्मपाल और जै चंद समेत 10-15 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि दो आरोपियों को काबू कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...