Saturday, September 19, 2026
Home Crime India बाइक सवार युवक की गोली मारकर की हत्या, मामले की जांच कर...

बाइक सवार युवक की गोली मारकर की हत्या, मामले की जांच कर रही पुलिस

हरियाणा।  रोहतक के जींद बाईपास पर मोखरा से बहन के घर सोनीपत जा रहे बाइक सवार युवक की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हमलावर बाइक भी ले गए, जबकि बैग, पर्स व सोने की चेन नहीं तोड़ी गई। सिटी थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि मोखरा निवासी अनिल उर्फ माड़िया जुड़वा भाईयों में से छोटा था। बड़े भाई का नाम सुनील उर्फ शेरू है। अनिल मोखरा गौशाला में ड्राइवर की नौकरी करता था। सुबह घर से बाइक लेकर बहन के घर सोनीपत जाने के लिए निकला था। करीब नौ बजे परिजनों को पता चला कि अनिल को किसी ने जींद बाईपास पर छाती में गोली मार दी। उसे बेहोशी की हालत में पीजीआई के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अब पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है, आखिर किसने व क्यों अनिल को गोली मारी।

सड़क किनारे अनिल बेहोश पड़ा था। मौके पर भीड़ जमा हो गई। 10 से 12 लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी बीच एक ट्रक चालक आया और उसे पीजीआई पहुंचाने की सलाह दी। तत्काल युवक को पीजीआई ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था।

पुलिस को मौके पर मृतक अनिल की बाइक नहीं मिली, लेकिन बैग, पर्स व गले में पहनी सोने की चेन सुरक्षित मिल गई। अगर लूट के चलते वारदात अंजाम दी जाती तो बैग, पर्स व चेन भी हमलावर ले जाते। अब पुलिस परिजनों से पूछताछ यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किसी  से कोई रंजिश, झगड़ा या दूसरा विवाद तो नहीं है।

ग्रामीणों ने बताया कि अनिल जुड़वा भाईयों में केवल डेढ़ घंटा छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। पिता के देहांत के बाद मां ने ही पालन-पोषण किया है। अब किसी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

अधिकारी के अनुसार
सुबह करीब साढ़े आठ बजे जींद बाईपास से गोहाना बाईपास जाते समय रास्ते में मोखरा निवासी अनिल बेहोशी की हालत में मिला था। पीजीआई में उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि अनिल की छाती में गोली मारी गई है। वारदात की जांच पड़ताल कर रहे हैं। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। -इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, प्रभारी थाना सिटी।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...