Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand कार से बड़ी खेप बरामद- 10 लाख से अधिक का गांजा मिला,...

कार से बड़ी खेप बरामद- 10 लाख से अधिक का गांजा मिला, तस्कर गिरफ्तार

अल्मोड़ा। देघाट पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद की है। बरामद कुल 69.656 किग्रा गांजे की कीमत 10.44 लाख आंकी गई है। मौके से फरार हुए गांजा तस्कर अय्यूब खान को भी पुलिस टीम ने धर दबोचा है। विदित हो कि एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में जनपद पुलिस नशा तस्करों पर नकेल कास रही है। पुलिस मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 फरवरी की रात्रि में थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान थाना क्षेत्र वल्मरा से देघाट की तरफ वापस आते एक कार चालक पुलिस की गाड़ी को देखकर अपनी गाड़ी बंद करके गाड़ी को मौके पर छोड़कर बबलिया रोड की तरफ भाग गया। संदिग्धता प्रतीत होने पर थानाध्यक्ष राहुल राठी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल मनोज पांडे व सुरेन्द्र कुमार द्वारा कार छोड़कर भागे चालक का पीछा किया गया।

थानाध्यक्ष व साथ में मौजूद कांस्टेबल नीरज बिष्ट द्वारा मौके पर मौजूद स्विफ्ट डिजायर कार संख्या डीएल-3 सीएजेड- 8943 को चैक किया गया तो कार की डिग्गी में 04 बैगों में कुल 69.656 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस दौरान कुछ समय बाद कार चालक का पीछा करने गये पुलिस टीम द्वारा वापस आकर बताया कि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गया है। गांजा तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार को कब्जे में लेकर गांजा बरामदगी के आधार पर थाना देघाट में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत फरार अरोपी के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा थानाध्यक्ष देघाट को पुलिस टीम का गठन कर फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।

प्राप्त निर्देशों पर थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्त की तलाश, गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अभियुक्त की तलाश व सुरागरसी पतारसी की गई। जिसके बाद थाना क्षेत्र से बाहर भागने का प्रयास कर रहे फरार अभियुक्त अय्यूब खान(27 साल) निवासी किदवई नगर, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश को 14 फरवरी को एफआईआर दर्ज होने के 9 घण्टों के भीतर हरलाल वर्मा इंटर कॉलेज भाकुड़ा के नीचे रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के साथ हेड कांस्टेबल मनोज पांडे, सुरेन्द्र कुमार, अमित यादव व कांस्टेबल नीरज बिष्ट शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...