Thursday, June 18, 2026
Home Crime India मधेपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित अपराधी गुमेश सरदार को दबोचा, कई...

मधेपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित अपराधी गुमेश सरदार को दबोचा, कई वर्षों से था फरार

शंकरपुर व भतनी थानों की टीम ने चलाया छापेमारी अभियान

बिहार। मधेपुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार और वांछित अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात बदमाश गुमेश सरदार को पुलिस ने दबोच लिया है। उस पर ₹50,000 का इनाम घोषित था और वह जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल था।

एसपी संदीप सिंह के आदेश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में  की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने जानकारी दी कि शंकरपुर और भतनी थाना की टीमों ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर अपराधी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर बरियाही वार्ड संख्या-12 निवासी गुमेश सरदार को भतनी थाना क्षेत्र के बलुआहा से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ शंकरपुर और मधेपुरा थानों में डकैती, लूट, चोरी, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट तथा संगठित अपराध गिरोह संचालन जैसे गंभीर आरोपों के कुल 9 मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि वह अपने गिरोह के साथ मिलकर घरों में सेंधमारी कर नकदी और कीमती सामान की चोरी करता था।

अधिकारियों ने बताया कि अपराध को अंजाम देने के बाद गुमेश अक्सर सीमावर्ती जिलों या नेपाल में जाकर छिप जाता था, जिससे उसे पकड़ना मुश्किल हो जाता था। लेकिन लगातार निगरानी और रणनीतिक कार्रवाई के चलते इस बार पुलिस को सफलता मिली। छापेमारी दल में शंकरपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार, भतनी थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश कुमार और दोनों थानों की सशस्त्र पुलिस टीम शामिल थी। एएसपी ने उम्मीद जताई कि इस गिरफ्तारी से इलाके में अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

RELATED ARTICLES

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...