Monday, June 22, 2026
Home Crime India एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, कनिष्ठ अभियंता को रिश्वत लेते रंगेहाथ...

एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, कनिष्ठ अभियंता को रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

हरियाणा। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) रोहतक की टीम ने झज्जर में कनिष्ठ अभियंता (जेई) को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पब्लिक हेल्थ झज्जर के जेई अंकित को एसीबी टीम ने 48 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचा है। आरोपी जेई शिकायतकर्ता से घूस ले रहा था। उसे झज्जर के गुरुग्राम रोड स्थित जलघर से रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जेई को पकड़ने के लिए एसीबी टीम ने ट्रैप लगाया हुआ था।

एसीबी रोहतक की टीम ने जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के जेई को पेमेंट के भुगतान व एलईडी लाइट संबंधित काम का इंद्राज एमबी में दर्ज करने की एवज में 48 हजार रुपये की रिश्चत लेते राज्य सतर्कता ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ धारा 7/7ए पीसी एक्ट थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रोहतक में दर्ज किया गया है।

एसीबी रोहतक को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ठेकेदार ने आरोप लगाया है कि वह ठेकेदारी का कार्य करता है। उसने जन स्वास्थ्य विभाग झज्जर में सफाई के कार्य का ठेका लिया हुआ है। इस कार्य के लगभग 15 लाख रुपये की पेमेंट के भुगतान व उसके द्वारा किए जा रहे एलईडी लाइट संबंधित कार्य का इंद्राज एमबी में दर्ज करने की एवज में जन स्वास्थ्य विभाग के जेई अंकित ने उससे कुल 88 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी अंकित जेई उपरोक्त के हितेंद्र ठेकेदार के साथ अच्छे संबंध है। इससे पहले भी 18 अप्रैल को अंकित को हितेंद्र ठेकेदार के माध्यम से 26 हजार रुपये नगद पहले भी बतौर रिश्वत दे चुका है। अब उसके द्वारा 48 हजार रुपये की और रिश्वत की मांग की जा रही है। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ट्रैप लगाया था। इसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किया गया। इस मामले में ठेकेदार ने जेई से संपर्क किया। जेई ने ठेकेदार को गुरुग्राम रोड झज्जर स्थित जलघर के पास बुलाया, जहां से मांगी गई रिश्चत की राशि दी गई। जैसे ही जेई अंकित ने रिश्वत की राशि ली तो एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

मंडी में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ जयदेवी क्षेत्र के गहरी...

सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में 25 मामलों का आरोपी गैंगस्टर गोपाल ढेर, सीआईए का जवान घायल

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खुबडू के खेतों में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच और गन्नौर सीआईए (CIA) पुलिस की संयुक्त टीम और...

अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग, कार सवार युवक को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के 88 फुट रोड क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ कुछ अज्ञात...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मंडी में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ जयदेवी क्षेत्र के गहरी...

सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में 25 मामलों का आरोपी गैंगस्टर गोपाल ढेर, सीआईए का जवान घायल

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खुबडू के खेतों में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच और गन्नौर सीआईए (CIA) पुलिस की संयुक्त टीम और...

अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग, कार सवार युवक को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के 88 फुट रोड क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ कुछ अज्ञात...

खालिस्तानी-गैंगस्टर नेटवर्क के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने सुरक्षा बलों और सेना के लिए हथियार बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी के संस्थापक...

एसटीएफ एवं देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

पंजाब के मोहाली से अवैध रूप से लाई जा रही पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की कुल 80 पेटियां बरामद की गईं।  कार्यवाही के दौरान शराब...

पिस्टल के शो-ऑफ के दौरान गोली चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त की लापरवाही से चली गोली से एक युवक हुआ था घायल अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को पुलिस ने किया बरामद देहरादून-...

यातायात पुलिस की सजगता से स्कूटी चोरी की घटना का हुआ खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में देहरादून- दून चौक/बुद्धा चौक पर नियुक्त सीपीयू कर्मियों द्वारा ड्यूटी के...

कर्ज से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश, पुलिस जांच में खुली पोल

औरेया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने कर्ज...

गुरुग्राम के ज्वेलरी शोरूम में दंपती बनकर पहुंचे शातिर, 4.5 लाख के सोने के झुमके लेकर फरार

गुरुग्राम: साइबर सिटी के व्यस्ततम इलाके सदर बाजार स्थित एक नामचीन ज्वेलरी शोरूम में चोरी की एक अनोखी और शातिर वारदात सामने आई है।...

दिल्ली में घरेलू विवाद बना मासूम की मौत का कारण, पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह...