Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India ब्याजखोरों के आतंक से परेशान ऑटो चालक ने लगाया फंदा, सुसाइड से...

ब्याजखोरों के आतंक से परेशान ऑटो चालक ने लगाया फंदा, सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर बयां किया दर्द

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके से ब्याजखोरी के जानलेवा जाल का एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां कर्ज और ब्याजखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर 48 वर्षीय एक ऑटो चालक ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान सुंदर लाल के रूप में हुई है। आत्महत्या करने से ठीक पहले सुंदर लाल ने अपने मोबाइल फोन से एक भावुक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने राहुल और अंकुर नाम के दो आरोपियों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो सामने आने के बाद जाफराबाद थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

सुंदर लाल द्वारा बनाए गए सुसाइड वीडियो से खुलासा हुआ है कि उन्होंने राहुल से 30 हजार रुपये और अंकुर से 20 हजार रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। आरोपियों ने महज कुछ ही दिनों में भारी-भरकम ब्याज जोड़कर 30 हजार की रकम को 1.20 लाख और 20 हजार की रकम को 70 हजार रुपये बना दिया। आरोपी यहीं नहीं रुके, वे सुंदर लाल पर रोजाना पैसे चुकाने का दबाव बना रहे थे। राहुल हर दिन 2000 रुपये और अंकुर 1500 रुपये की डिमांड कर रहा था। एक ऑटो चालक के लिए हर दिन 3500 रुपये का ब्याज चुका पाना नामुमकिन था, जिससे परेशान होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस के मुताबिक, सुंदर लाल मौजपुर की गली नंबर-6 में अपनी पत्नी सोनिया के साथ रहते थे। वह रात के समय कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास ऑटो चलाते थे। चूंकि वह रात भर बाहर रहते थे, इसलिए उनकी पत्नी रात में पास ही रहने वाले अपने भाई के घर सोने चली जाती थीं और सुबह लौट आती थीं। 10 जून की रात को भी सुंदर लाल के काम पर जाने से पहले उनकी पत्नी भाई के घर चली गईं। अगली सुबह जब वह वापस घर लौटीं, तो उन्होंने सुंदर लाल को घर के जाल से फंदे पर लटका पाया।

सुसाइड वीडियो में सुंदर लाल ने रोते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। वहीं पीड़ित परिवार ने भी पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जाफराबाद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और परिवार व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फरार चल रहे दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...