Sunday, September 20, 2026
Home Crime India युवती के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास, सहेली बनाती रही वीडियो, एफआईआर...

युवती के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास, सहेली बनाती रही वीडियो, एफआईआर दर्ज

बेतिया। दोस्ती को कलंकित करने वाली घटना सामने आई। बगहा पुलिस जिले के पिपरासी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती अपनी सहेली को घुमाने की बात कहकर अपने साथ ले गई। वहां पहले से मौजूद युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं धोखेबाज सहेली ने उक्त घटना का वीडियो बनाती रही। अब उक्त वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रही है।

बताया जा रहा है कि एक युवती अपनी सहेली को खेत की तरफ घुमाने की बात कहकर अपने साथ ले गई। उसी दौरान गांव के ही धन्नु कुशवाहा और ऋषि राम नामक दो युवक उसे पकड़कर गन्ने के खेत में ले गए। युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान धोखेबाज युवती घटना का वीडियो बनाने में लगी रही। इस दौरान पीड़ित लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के खेत में काम कर रहे अन्य लोग वहां पहुंचे। लोगों को आता देख दोनों आरोपी युवक वहां से भाग निकले। युवक लड़की को खेत में छोड़ कर फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद पीड़िता के परिजन लड़की को लेकर महिला थाने पहुंचे। लड़की की मां ने महिला थाने को दिए आवेदन में गांव के दो युवक एवं पीड़िता के सहेली को नामजद किया है।

आवेदन में पिता की मां का कहना है कि उसकी बेटी 10 अक्तूबर को घर पर थी। तभी उसकी सहेली निभा कुमारी उसके घर पहुंची और उसे खेत की ओर घुमाने की बात कही। सहेली उसे बहला-फुसला कर खेत की ओर लेकर गई। वहां पहले से घात लगाए युवकों ने आपत्तिजनक हरकत की। इस घटना के बाद दोनों युवक लड़की की सहेली निभा कुमारी के द्वारा बनाए गए वीडियो को दिखा कर लड़की पर दबाव बनाने लगी और बात नहीं मानी तो वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगी।

इसके बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। इधर, बगहा एसडीपीओ कुमार देवेन्द्र ने बताया कि लड़की के परिजनों की ओर महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस मामलें की अनुसंधान कर रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...