गाजियाबाद – गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुनपुरम सोसायटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। विनायक टॉवर में रहने वाले 42 वर्षीय राजवीर चावला ने 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस जब उनके फ्लैट में पहुंची तो वहां उनकी 70 वर्षीय मां सतनामकौर का शव भी मिला।
पुलिस जांच में सामने आया कि मां का शव दो से तीन दिन पुराना है और उनके चेहरे पर खून के निशान पाए गए। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
राजवीर चावला पेशे से ज्योतिषी थे। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मां की मौत और बेटे की आत्महत्या दोनों पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।







