Thursday, June 18, 2026
Home Crime Uttarakhand 80 ग्राम हेरोइन के साथ कुख्यात नशा तस्कर का साथी गिरफ्तार

80 ग्राम हेरोइन के साथ कुख्यात नशा तस्कर का साथी गिरफ्तार

नानकमत्ता। उधमसिंह नगर जनपद से नशा कारोबारियों का सफाया करने को पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा की टीम द्वारा चलाये गए कड़े छापेमारी के अभियान में नानकमत्ता पुलिस ने उधमसिंह नगर के कुख्यात नशा तस्कर चमकौर के साथी बूटा सिंह को 80 ग्राम हेरोइन के साथ उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।

थाना नानकमत्ता पुलिस टीम द्वारा ग्राम बिचई पर चेकिंग व पेट्रोलिंग की कार्यवाही की जा रही थी। जिस दौरान टीम को नशा तस्कर चमकौर उर्फ चमकी के पार्टनर बूटा सिंह जोकि जनपद चंपावत के लोहाघाट थाने में वांछित चल रहा है, के अपने गांव आने की सूचना मिली। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल उस गांव को चारों ओर से घेर कर अभियुक्त की धरपकड़ की कार्यवाही की गई तो कुख्यात नशा तस्कर बूटा सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी ग्राम हरीया बिचई थाना नानकमत्ता जनपद उधम सिंह नगर को लगभग 80 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस द्वारा नशा तस्करो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अभियुक्त पुलिस के डर से कुछ समय के लिए राजस्थान भाग गया था और अभी कुछ समय पहले ही वहां से वापस आया है। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में पहाड़ी जनपदों के नशा तस्करों के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। जिनके विरुद्ध शीघ्र कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस द्वारा अभियुक्त द्वारा अभी तक नशा बेचकर कमाई गयी संपत्तियों का आंकलन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...