Friday, September 18, 2026
Home Crime India महिला को अनजान शख्स से मदद मांगना पड़ा महंगा, लॉज में किया...

महिला को अनजान शख्स से मदद मांगना पड़ा महंगा, लॉज में किया दुष्कर्म, केस दर्ज

तेलंगाना। निर्मल जिले में एक महिला द्वारा अप्राकृतिक संबंध बनाने से इनकार करने पर बलात्कार की घटना सामने आई है। पीड़िता अपने पति से झगड़े के बाद घर से निकली थी. रास्ते में एक अनजान शख्स से मदद मांगने के बाद उसके साथ वारदात को अंजाम दिया गया. पीड़िता को बेहोशी की हालत में बरामद किया गया. पुलिस इस मामले में केस दर्ज करके आरोपी की तलाश कर रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को निर्मल में बस स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल को एक ऑटो चालक ने सूचना दी कि उसके वाहन में एक महिला बेहोश पड़ी हुई है. इसके बाद कॉन्स्टेबल ने 23 वर्षीय महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. शनिवार को होश में आने के बाद पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो अपने पति से झगड़े के बाद घर से निकली थी. पीड़िता ने बताया कि वो बस स्टेशन पर पहुंची. वहां उसे एक व्यक्ति मिला. महिला ने उससे कहा कि उसे पैसे की जरूरत है. इस पर उस व्यक्ति ने किसी से संपर्क किया और उसे बताया कि महिला पैसे के लिए उसके साथ समय बिताने को तैयार है. वो व्यक्ति उसे एक लॉज में ले गया, जहां उसने उसे अप्राकृतिक सेक्स करने के लिए मजबूर किया, लेकिन उसने उसकी पेशकश को अस्वीकार कर दिया।

इसके बाद पीड़ित महिला के साथ उस लॉज में बलात्कार किया गया. महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. इस मामले की जांच की जा रही है. आरोपी की तलाश में पुलिस कई जगहों पर दबिश दे रही है. पीड़िता के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...